khabar abhi tak

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से मुठभेड़ में कटनी का जवान शहीद, CRPF में पदस्थ रहे

 

कटनी। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में कटनी के ग्राम निर्रा निवासी CRPF हवलदार नीलेश गर्ग देर रात शहीद हो गए। नीलेश वर्ष 2005 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। वे सुकमा के एक अस्पताल में तैनात थे।                                                                                                                                         
                              नक्सलियों से मुठभेड़ की सूचना मिलने पर अधिकारियों ने उन्हें तत्काल मौके पर जाने का निर्देश दिया। नीलेश ने बिना हिचकिचाहट नक्सलियों का सामना किया। इस दौरान गोली लगने से वे शहीद हो गए। शहीद नीलेश के पिता ललित गर्ग पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हैं। शहीद नीलेश का पार्थिव शरीर मंगलवार देर शाम तक कटनी पहुंचा। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इस दौरान स्थानीय प्रशासन और पुलिस के सीनियर अधिकारी मौजूद रहेंगे।

पत्नी जबलपुर हाईकोर्ट में वकील है-

उनकी पत्नी जबलपुर हाईकोर्ट और सिविल कोर्ट में वकालत करती हैं। परिवार ने कहा कि उन्हें अपने बेटे की शहादत पर गर्व है। नीलेश का एक 10 वर्षीय बेटा है। उनका छोटा भाई भारतीय नौसेना में कार्यरत है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak