khabar abhi tak

देवी दर्शन कर रही महिला के गले से उड़ा लिया मंगलसूत्र, देखें वीडियो



सुनरहाई में देवी दर्शन करने के दौरान वारदात

जबलपुर, नवरात्र पर सुनरहाई में विराजित देवी प्रतिमां के दर्शन करने पहुंची महिला के गले से शनिवार रात सोने का मंगलसूत्र उड़ा लिया गया। भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। संदेही वीडियो फुटेज में भी कैद हुआ है। मामले में कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली थाना प्रभारी संगम कॉलोनी निवासी र​श्मि चौरसिया (40) परिवार के साथ दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन के लिए निकलीं थीं। वे सुनरहाई में देवी प्रतिमां के दर्शन करने पहुंची। वे प्रतिमां के पास से सिंदूर लेने गई। भीड़ अ​धिक थी। इसका फायदा उठाकर आरोपी महिला ने उनके गले से बड़े ही शातिराना अंदाज में 35 हजार रुपए कीमत का सोने का मंगलसूत्र उड़ा लिया। इसकी भनक र​श्मि को तक नहीं लगी। चंद पलों बाद वे बेटी पीहू के पास पहुंची, तो बेटी ने मां का गला देखा और मंगलसूत्र गायब होने की बात कही। आसपास तलाश की गई। लेकिन जब मंगलसूत्र नहीं मिला, तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची। सीसीटीवी की जांच की, तो एक संदेही उसमें नजर आया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak