khabar abhi tak

नाबालिग बेटी को गोली मारकर नदी में फेंकी लाश, प्रेम प्रसंग से नाराज था पिता, पुलिस ने बरामद की लाश

मुरैना। मुरैना के शिवनगर में रवि उर्फ बिन्दू सिकरवार ने नाबालिग बेटी दिव्या उम्र 17 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर उसकी लाश को नदी में फेंक दिया। बेटी का कसूर इतना था कि वो दूसरी जाति के लड़के से प्यार करती थी। उससे शादी करना चाहती थी। पड़ोसी के संदेह जताने पर पुलिस ने पिता से पूछताछ की। सख्ती करने पर वह टूट गया और बेटी की हत्या करना स्वीकार लिया। पुलिस ने पिता की निशानदेही पर आज रविवार को क्वारी नदी से बेटी का शव बरामद कर लिया है।                                                                                                                                                                                       


                                                            पुलिस अधिकारियों के अनुसार रवि सिकरवार के पड़ोसी ने सिविल थाने में फोन किया। बताया कि रवि की बड़ी बेटी दिव्या दो दिन से गायब है। रवि के घर से गोली चलने और किसी के चीखने की आवाज सुनी है। इस पर पुलिस ने घर पहुंचकर रवि सिकरवार से पूछताछ की।  पूछताछ के दौरान पुलिस को पता लगा कि रवि के घर में पांच सदस्य हैं। पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा। बड़ी बेटी दिव्या घर से गायब थी। उसके बारे में पूछने पर रवि ने गोलमोल जवाब दिया। पुलिस का शक गहरा गया। जिसपर पुलिस ने रवि को हिरासत में लेकर थाना में पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में रवि ने बताया कि बेटी दिव्या दूसरी जाति के लड़के से प्यार करती थी। उससे शादी पर अड़ी थी। समझाने पर भी नहीं मान रही थी। 23 सितंबर की रात करीब 9 बजे के करीब इसी बात पर पिता और बेटी में झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर रवि ने दिव्या को गोली मार दी। फिर उसके शव को बोरे में बांधकर गलेथा पंचायत में अपने पैतृक गांव भगवान सिंह का पुरा ले गया। यहां दिव्या के शव को पत्थर बांधकर क्वारी नदी में फेंक दिया। रवि के इस खुलासे के बाद पुलिस नदी किनारे उस जगह पहुंची, जहां उसने दिव्या का शव फेंका था। एसडीईआरएक की मदद से पानी में तलाश शुरू की गई। अंधेरा होने तक शव नहीं मिला तो अभियान रोक दिया गया। आज रविवार सुबह तलाशी अभियान फिर शुरू किया गया और सुबह करीब 10 बजे दिव्या का शव नदी में मिल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर रवि सिकरवार को गिरफ्तार कर लिया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak