khabar abhi tak

बाइक-वैन में भिड़ंत, पिता की मौत, बेटे की हालत गंभीर, उछलकर गिरे पिता-पुत्र

 

सागर। सागर में एक वैन और बाइक में टक्कर हो गई। बाइक पर सवार बेटा और पिता उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई।  बेटे के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। वाहन टक्कर के बाद घटना स्थल पर जमा हुए लोगों ने वैन को रोक लिया।

                                 मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना रहली मार्ग पर स्थित ग्राम घाटमपुर के पास हुई। मृतक की पहचान किशोरी पटेल उम्र 40द्ध निवासी मकरोनिया के रूप में हुई है। किशोरी पटेल मकरोनिया से अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर रानगिर जा रहे थे। तभी रास्ते में टक्कर हो गई। घटना में किशोरी के सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बेटा गंभीर घायल हुआ है। घायल को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने वैन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak