khabar abhi tak

आजमगढ़ : सोंगर पुलिया के पास तीन बच्चों के शव मिले सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

 जौनपुर. उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद की सीमा में सोंगर गांव के पास बेसव नदी में आज रविवार 28 सितम्बर को तीन मासूमों के शव बरामद हुए। इसमें से दो के शव एक ही गठ्ठर में और एक शव 15 मीटर दूर पुल के नीचे से बरामद हुआ है। शवों में एक लड़की तो दो लड़के हैं। आजमगढ़ और जौनपुर पुलिस सीमा विवाद में घंटेभर तक उलझी रही।

लेखपाल को बुलाकर जरीब से सीमांकन किया गया, जो आजमगढ़ की सीमा में घटना स्थल पाया गया। लेकिन, आजमगढ़ पुलिस के इनकार करने पर जौनपुर के खेतासराय की पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया है। खेतासराय थानाध्यक्ष रामआसरे ने बताया कि प्रथम दृष्टया में लग रहा है कि किसी ने शवों को नदी में प्रवाह किया है। कोई चोट के निशान नहीं हैं। पैर में सफेद रंग के धागे बाधे गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। नाप-जोख के बाद भी खेतासराय पुलिस ने कार्रवाई की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak