khabar abhi tak

काम की खबर : अक्टूबर में केवल 10 दिन खुलेंगे बैंक, यहां देखिये छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

 
नई दिल्ली.
अक्टूबर का महीना त्योहारों से भरा है. दशहरा से लेकर दिवाली तक कई बड़े त्योहार अक्टूबर में पड़ रहे हैं, इसलिए बैंक बंद रहने वाले दिनों की संख्या काफी बढ़ गई है. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अनुसार, अक्टूबर में पूरे देश में बैंक कुल 21 दिन बंद रहेंगे. अगर आप बैंक से जुड़े कोई जरूरी काम करना चाहते हैं, तो अवकाश की जानकारी ले लेंं, ताकि आपको किसी भी तरह कि असुविधा न हो.

बैंक छुट्टियों का ये है कैलेंडर

अक्टूबर की शुरुआत ही त्योहार से ही हो रही है. 1 अक्टूबर को विजयदशमी (दशहरा), अयुध पूजा और दुर्गा पूजा के चलते कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु जैसे प्रमुख राज्यों में यह छुट्टी लागू होगी. 2 अक्टूबर को पूरे देश में महात्मा गांधी जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे, जो कि राष्ट्रीय अवकाश है. इसके बाद 3 और 4 अक्टूबर को असम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम जैसे राज्यों में दशहरा और दुर्गा पूजा के चलते छुट्टियां रहेंगी.

सप्ताहांतों को भी बैंक बंद रहता है, इसलिए हर रविवार (5, 12, 19, 26 अक्टूबर) और दूसरे-चौथे शनिवार (11, 25 अक्टूबर) को भी बैंक बंद रहेंगे. 6 अक्टूबर को ओडिशा और पश्चिम बंगाल में लक्ष्मी पूजा, 7 अक्टूबर को दिल्ली, पंजाब, ओडिशा में महर्षि वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा की छुट्टी रहेगी.

10 अक्टूबर को करवा चौथ दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में बैंक बंद रहने का कारण बनेगा. दिवाली के समय अक्टूबर में सबसे ज्यादा छुट्टियां आती हैं. 20 अक्टूबर को महाराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में नरक चतुर्दशी या काली पूजा के चलते बैंक बंद रहेंगे. 21 अक्टूबर को दिवाली अमावस्या, लक्ष्मी पूजन और गोवर्धन पूजा के चलते दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में छुट्टियां रहेंगी. 22 अक्टूबर को भी गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान में बली प्रतिपदा, विक्रम संवत नया साल और लक्ष्मी पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे.

भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती जैसे त्यौहार 23 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश, मणिपुर, बिहार में छुट्टियां लेकर आएंगे. 27 और 28 अक्टूबर को बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में छठ पूजा के चलते बैंक बंद रहेंगे. वहीं 31 अक्टूबर को गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर बैंक बंद रहेंगे.

डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

जहां बैंक 21 दिन बंद रहेंगे, वहीं डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी. ऑनलाइन ट्रांजेक्शन 24 घंटे और सातों दिन उपलब्ध होते हैं. इसके अलावा, अधिकांश एटीएम में कैश डिपॉजिट मशीनें लगी हैं और कई जगह चेक डिपॉजिट के लिए मशीनें भी बैंक के बाहर उपलब्ध हैं. इसलिए बैंक की छुट्टियों के दौरान भी आप डिजिटल माध्यम से अपने जरूरी काम निपटा सकते हैं.

तारीखअवकाशअवकाश वाले राज्य
1 अक्टूबरविजयदशमी (दशहरा), अयुध पूजा, दुर्गा पूजादिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु
2 अक्टूबरमहात्मा गांधी जयंती (राष्ट्रीय अवकाश)पूरे भारत में
3 अक्टूबरदशहरा / दुर्गा पूजाअसम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल
4 अक्टूबरदुर्गा पूजा (दशैन)सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम
5 अक्टूबररविवार (साप्ताहिक अवकाश)पूरे भारत में
6 अक्टूबरलक्ष्मी पूजाओडिशा, पश्चिम बंगाल
7 अक्टूबरमहर्षि वाल्मीकि जयंती, कुमार पूर्णिमादिल्ली, पंजाब, ओडिशा
10 अक्टूबरकरवा चौथदिल्ली, पंजाब, हरियाणा
11 अक्टूबरदूसरा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश)पूरे भारत में
12 अक्टूबररविवार (साप्ताहिक अवकाश)पूरे भारत में
18 अक्टूबरकाति बिहूअसम
19 अक्टूबररविवार (साप्ताहिक अवकाश)पूरे भारत में
20 अक्टूबरदीपावली (नरक चतुर्दशी / काली पूजा)महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल
21 अक्टूबरदिवाली अमावस्या, लक्ष्मी पूजन, गोवर्धन पूजादिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान
22 अक्टूबरबली प्रतिपदा, विक्रम संवत नया साल, गोवर्धन पूजा, लक्ष्मी पूजागुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान
23 अक्टूबरभाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, यम द्वितीयाउत्तर प्रदेश, मणिपुर, बिहार
25 अक्टूबरचौथा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश)पूरे भारत में
26 अक्टूबररविवार (साप्ताहिक अवकाश)पूरे भारत में
27 अक्टूबरछठ पूजा (शाम का अर्घ्य)बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश
28 अक्टूबरछठ पूजा (सुबह का अर्घ्य)बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश
31 अक्टूबरसरदार वल्लभभाई पटेल जयंतीगुजरात

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak