khabar abhi tak

पीएम मोदी ने स्वदेशी को जीवन शैली का हिस्सा बनाने का दिया संदेश

प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को जबलपुर के सभी 967 बूथों में भाजपा कार्यकर्ताओ ने सुना

जबलपुर। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी ने आगामी 2 अक्टूबर को खादी की वस्तुओं की खरीदारी का आह्वान करते हुए स्वदेशी और वोकल फॉर लोकल के संकल्प को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। आइए हम सब साथ मिलकर इस आह्वान को अभियान का स्वरूप दें और स्वदेशी को अपने जीवनशैली का हिस्सा बनाये, यह बात लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने जबलपुर पश्चिम विधानसभा अंतर्गत रानी दुर्गावती वार्ड के बूथ क्रमांक 53 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 126वें एपिसोड को सुनने के बाद कही।

भाजपा जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सभी 967बूथों में स्थानीय जनों के साथ सुना। श्री सिंह ने कहा आज माननीय प्रधानमंत्री जी ने अपने संबोधन में विजयादशमी पर पूर्ण हो रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की अनथक गौरवशाली यात्रा का स्मरण किया। संघ की राष्ट्र सेवा की यह अखंड धारा हर देशवासी को देशप्रेम का संकल्प देती है।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर ने कहा मन की बात के इस कार्यक्रम से जहाँ प्रेरणा के साथ नए विचार मिलते है वही देश में विशिष्ट कार्य करने वाले नागरिकों की कहानियाँ देश सुनता है।

सांसद श्री आशीष दुबे ने कहा मन की बात कार्यक्रम में  कृषि, किसान कल्याण, पर्यावरण संरक्षण, समाजसेवा एवं राष्ट्रनिर्माण जैसे विषयों पर माननीय प्रधानमंत्री जी के विचार अत्यंत मार्गदर्शक एवं प्रेरक रहे। किसानों को सशक्त बनाने और कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने की उनकी दृष्टि ने नई ऊर्जा प्रदान की।

राज्य सभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि ने कहा मन की बात न केवल जनसंवाद का मंच है बल्कि यह प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रहित में योगदान हेतु प्रेरित करने वाला अभियान है। कार्यकर्ताओं के साथ इसे सुनना आत्मीय व उत्साहजनक अनुभव रहा।

प्रधानमंत्री जी के मन की बात को भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर पूर्व विधानसभा के सुभाष चंद्र बोस मंडल के बूथ 11  में, राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि ने उत्तर विधानसभा के आचार्य श्री विद्यासागर मंडल के बूथ क्रमांक 88 में, सांसद श्री आशीष दुबे एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन ने उत्तर के विवेकानंद मंडल के बूथ 231 में, महापौर श्री जगतबहादुर सिंह अन्नू ने पश्चिम के नर्मदा मंडल के बूथ 110 में, विधायक श्री अशोक रोहाणी ने केंट विधानसभा के वीर सावरकर मंडल के बूथ 36 में, विधायक श्री अभिलाष पांडे ने उत्तर के दीनदयाल मंडल अंतर्गत वार्ड के बूथ में, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिंकू विज ने छत्रपति शिवाजी मंडल के बूथ में कार्यकर्त्ताओ एवं स्थानीय जनों के साथ सुना।

मन की बात कार्यक्रम को पूर्व मंत्री शरद जैन, अंचल सोनकर, हरेंद्रजीत सिंह बब्बू, पूर्व महापौर प्रभात साहू, पूर्व अध्यक्ष जीएस ठाकुर, सदानंद गोडबोले, स्वाति गोडबोले, डॉ जितेंद्र जामदार, शरद अग्रवाल, दीपांकर बैनर्जी, राममूर्ति मिश्रा, अरविन्द पाठक, महामंत्री पंकज दुबे, रजनीश यादव, अश्वनी पराँजपे के साथ सभी जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों ने बूथ समिति के सदस्यों के साथ बूथ में सुना।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak