khabar abhi tak

पमरे में 8 लाख 57 हजार यात्रियों ने की बिना टिकट यात्रा, 60 करोड़ 38 लाख का चुकाना पड़ा जुर्माना

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक के मार्गदर्शन एवं प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के निर्देश पर तीनों मण्डलों में यात्री गाडिय़ों एवं स्टेशनों पर समय-समय पर चलाए गए टिकट जांच अभियानों में चालू वित्तीय वर्ष के अप्रैल से अगस्त 2025 तक कुल 8 लाख 57 हजार मामले पकड़े और अतिरिक्त किराया एवं जुर्माना सहित कुल 60 करोड़ 38 लाख रूपए का राजस्व अर्जित किया है । इसी अवधि में पिछले वर्ष वसूला गया जुर्माना की तुलना में 7.50 प्रतिशत राजस्व अधिक है। 

  मुख्यालय एवं मंडलों स्तर पर परफॉरमेंस

मुख्यालय सीसीएम स्क्वाड द्वारा मुख्यालय के टिकट निरीक्षकों ने टिकिट जाँच अभियान से बिना टिकिट/अनबुक्ड लगेज/अनियमित टिकिट लेकर यात्रा करने वालों के विरुद्ध 16 हजार  प्रकरण से रेलवे ने 98 लाख रुपये का जुर्माना यात्रियों से वसूल किया है।

जबलपुर मण्डल के टिकट निरीक्षकों ने टिकिट जाँच अभियान से बिना टिकिट/अनबुक्ड लगेज/अनियमित टिकिट लेकर यात्रा करने वालों के विरुद्ध 4 लाख प्रकरण से रेलवे ने 29 करोड़ 98 लाख रुपये का जुर्माना यात्रियों से वसूल किया है। 

भोपाल मण्डल के टिकट निरीक्षकों ने टिकिट जाँच अभियान से बिना टिकिट/अनबुक्ड लगेज/अनियमित टिकिट लेकर यात्रा करने वालों के विरुद्ध  2 लाख 81 हजार प्रकरण से रेलवे ने 18 करोड़ 36 लाख रुपये का जुर्माना यात्रियों से वसूल किया है।। 

कोटा मण्डल के टिकट निरीक्षकों ने टिकिट जाँच अभियान से बिना टिकिट/अनबुक्ड लगेज/अनियमित टिकिट लेकर यात्रा करने वालों के विरुद्ध 1 लाख 60 हजार प्रकरण से रेलवे ने 11 करोड़ 6 लाख रूपये का जुर्माना यात्रियों से वसूल किया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak