khabar abhi tak

एशिया कप में विवाद : एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ट्र्राफी लेकर ही होटल चले गये, बीसीसीआई करेगी शिकायत

दुबई. एशिया कप 2025 का फाइनल जीतने के बावजूद भारतीय टीम को ट्रॉफी नहीं मिल पाई, क्योंकि कप्तान सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम ने एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड प्रमुख मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। जिसके बाद ट्राफी लेकर ही एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी होटल लेकर चले गये. जिसकी शिकायत बीसीसीआई, आईसीसी से करेगा.

मोहसिन नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं और भारत विरोधी बयानों के लिए जाने जाते हैं। भारत ने इसकी घोषणा काफी पहले ही कर दी थी, लेकिन इसके बावजूद नकवी ट्रॉफी वितरण समारोह के दौरान स्टेज से नहीं हटे। अब बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि भारतीय टीम का यह कदम पूरी तरह सही था और बोर्ड इस मामले को लेकर नवंबर में होने वाली आईसीसी की बैठक में बहुत मजबूत विरोध दर्ज कराएगा।

भारत उस व्यक्ति से ट्रॉफी नहीं ले सकता

सैकिया ने कहा, जहां तक ट्रॉफी का सवाल है, भारत उस व्यक्ति से ट्रॉफी नहीं ले सकता जो हमारे देश के खिलाफ युद्ध छेड़े बैठा है। हमने ट्रॉफी नहीं ली, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि कोई इसे और मेडल्स को अपने होटल ले जाए। यह बचकाना व्यवहार है और हम इसका विरोध करेंगे।

भारत ने 3-0 से पाकिस्तान को पटखनी

सैकिया ने भारतीय टीम की तारीफ करते हुए कहा कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में सातों मैच जीते और पाकिस्तान को तीन बार हराया। उन्होंने कहा, यह टीम इंडिया के लिए बड़ी उपलब्धि है।  इस जीत ने देशवासियों को गर्व का एहसास कराया है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने सरकार की नीति के तहत ही टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, जब भी द्विपक्षीय सीरीज होती है, भारत पाकिस्तान से नहीं खेलता। लेकिन बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में, जैसे एशिया कप, हमें खेलना पड़ता है वरना अन्य खेलों में भी बैन लग सकता है।

सूर्यकुमार का बयान, असली ट्रॉफी मेरी टीम है

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि ट्रॉफी न मिलना जरूर दुखद है, लेकिन उनके लिए असली ट्रॉफी उनकी टीम है। सूर्यकुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'जबसे मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया है, कभी नहीं देखा कि विजेता टीम को ट्रॉफी न मिले। लेकिन मेरे लिए असली ट्रॉफी मेरी टीम है। सभी 14 खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ मेरी यादों की असली ट्रॉफी हैं। ये पल मेरे लिए हमेशा खास रहेंगे।' सूर्या ने आगे कहा, 'जब टूर्नामेंट खत्म होता है तो सिर्फ चैंपियंस याद रहते हैं, ट्रॉफी की फोटो नहीं।'

जश्न में नहीं आई कमी, ट्रॉफी हमारे पास है

सूर्यकुमार ने मजाकिया अंदाज में कहा कि टीम ने जमकर जश्न मनाया। उन्होंने कहा, आपने ट्रॉफी की फोटो नहीं देखी? मैंने ट्रॉफी ला दी थी। अभिषेक और शुभमन ने पहले ही तस्वीर पोस्ट कर दी है। देखिए कितनी खूबसूरत लग रही है। उन्होंने हंसते हुए कहा, 'रिंकू ने चौका मारा, हम जीत गए, सबने जश्न मनाया और खिलाडिय़ों की उपलब्धियां सेलिब्रेट कीं। यही चेन ऑफ इवेंट थी जो हम चाहते थे।

भारत के लिए ऐतिहासिक जीत

भारत ने चार से 28 सितम्बर तक चले इस टूर्नामेंट में लगातार सात जीत दर्ज कीं। फाइनल में तिलक वर्मा के नाबाद 69 रनों की मदद से भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया। सैकिया और सूर्यकुमार दोनों का मानना है कि यह जीत देशवासियों के लिए गर्व का विषय है और खिलाडिय़ों की मेहनत का नतीजा है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak