khabar abhi tak

भरभराकर गिरा कच्चा मकान, किसान की मौत, पत्नी गंभीर, बारिश के चलते हादसा

                   

दमोह। हटा के भाटिया गांव में देर रात 3 बजे के लगभग तेज बारिश के चलते कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में देवेन्द्र लोधी की मौत हो गई। वहीं पत्नी  पूनम गंभीर रूप से घायल हो गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए, जिन्होने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। घायल पूनम को तुरंत उन्हें हटा के अस्पताल पहुंचाया। जहां पर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल रेफर किया गया। 

                                                             बताया गया है कि भाटिया गांव में रहने वाले देवेन्द्र लोधी अपनी 15 एकड़ जमीन पर खेती किसानी करते है। बीती रात देवेन्द्र लोधी उनकी पत्नी पूनम अपने कमरे में सो रहे थे। दूसरे कमरे में दोनों बेटे रहे। देर रात तीन बजे के लगभग भारी बारिश के चलते देवेन्द्र के कमरे की दीवार गिर गई, जिसकी चपेट में आकर देवेन्द्र व उनकी पत्नी पूनम दब गई। दीवार गिरते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए, जिन्होने मलबे के नीचे दबे देवेन्द्र व पूनम को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने देवेन्द्र को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं पत्नी पूनम की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद दमोह के निजी अस्पताल रेफर किया गया। मौके पर पहुंचे सरपंच राजेश पटेरिया ने कहा कि नियमों के अनुसार परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी। यदि उनके पास संबल कार्ड हुआ तो सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाएगा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak