khabar abhi tak

मझौली के जैन मंदिर की मूर्ति लेकर भाग रहे चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा और पुलिस को सौंपा, देखें वीडियो



जबलपुर।
मझौली के जैन मंदिर में पयूषण पर्व पर हो रहे कार्यक्रमों के बाद चोरों ने धावा बोला। रविवार की रात चोरों की वारदातों की खबर लगते ही आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने उसका पीछा किया और मंदिर के पास ही खंडहर में चोरों को दबोच लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया है।


एएसपी ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि जैन मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी अनुराग दुबे, अभाव और अखंड को पकड़ा गया है। पुलिस ने बताया कि कार्यक्रमों के बाद मंदिर में ताला लगाकर श्रृद्धालु घर चले गए थे। तीनों आरोपियों ने सूनेपन का फायदा उठाकर ताला तोड़ा और मंदिर की दान पेटी से नकद राशि एवं मूर्ति चारी की। इस वारदात की भनक लगते ही ग्रामीण सक्रिय हो गए और उन्होंने पीछा करते हुए पास की खंडहर से अनुराग को दबोच लिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पूछताछ की तो अनुराग ने अपने दोनों साथियों ने नाम कबूल किए। पुलिस ने आरोपी के बताए ठिकाने पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को और चोरी किया हुआ माल जब्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak