khabar abhi tak

300 लोगों ने एसपी कार्यालय घेरा, कहा- अनैतिक कार्य करने वालों पर हो कार्रवाई, देखें वीडियो



जबलपुर।
भानतलैया क्षेत्र में रहने वाले तीन सौ से अधिक लोगों ने सोमवार को एसपी कार्यालय का धेराव किया। लोगों ने अपनी पीड़ा बताते हुए अनैतिक कार्य में लिप्त बदमाश सहित अन्य उसके साथियों पर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ले के प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने दो टूक कहा है कि क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति और उसके साथियों से मां-बहनें परेशान हो चुकी है। हनुमानताल थाने में भी शिकायत की गई है लेकिन उसके बाद भी कोई हल नहीं निकला है। पुलिस ने लोगों को इस प्रकरण में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


क्षेत्र की रहने वाली महिलाओं ने बताया है कि शाम ढलते उनका घरों से बाहर निकलना सुरक्षित नहीं है। उन पर छींटाकसी के साथ छेड़छाड़ की जाती है। पूर्व में भी इसी तरह की वारदातें की जा चुकी है। परिवार के पुरूषों ने विरोध किया था तो उनके साथ अभद्रता और मारपीट भी की गई थी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak