khabar abhi tak

घर में घुसकर महिला की गला काटकर हत्या, बाहर से दरवाजा में ताला लगाकर भागे हमलावर..!

 

जबलपुर/सिवनी। एमपी के जबलपुर की सीमा से लगे धूमा गांव जिला सिवनी स्थित सिद्धेश्वर मोहल्ले में सविता साहू नामक महिला की उस वक्त गला काटकर हत्या कर दी गई। जब वे घर में अकेले रही। हत्या के बाद आरोपी घर के दरवाजा में बाहर से ताला लगाकर भाग निकले। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए, जिन्होने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।                                                                    
                                    बताया गया है कि सिद्धेश्वर मोहल्ले में रहने वाली सविता साहू, अच्छेलाल प्रजापति के साथ रह रही थी। अच्छेलाल किसी काम से पुत्तरा गांव गए थे। देर रात सविता घर में अकेले रही, इस दौरान अज्ञात तत्व घर के अंदर घुसे और महिला की हत्या कर सोने, चांदी के जेवर लूटकर ले गए। आज सुबह दस बजे के लगभग अच्छेलाल लौटे तो देखा कि घर में ताला लगा है। जिससे अच्छेलाल घबरा गए, उन्होने महिला के मोबाइल पर फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद अच्छे लाल ने धूमा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घर के पीछे से लोहे की सीढ़ी लगाकर अंदर दाखिल हुए। जहां उन्हें महिला का शव मिला। शव के गले पर धारदार हथियार के स्पष्ट घाव थे। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

पति और बच्चे की हो चुकी मौत-

बताया गया है कि सविता साहू के पति और बच्चे की मौत पिछले वर्ष कुएं में डूबने से हो चुकी थी। पुलिस अब हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इस मामले में पुलिस दो संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि महिला का शव उसके घर पर मिला है। मामले की जांच की जा रही है और कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। मर्ग कायम कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak