khabar abhi tak

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के बेटे सहित 3 पर FIR, दो युवकों से घर में की मारपीट..!

नरसिंहपुर। नरसिंहपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति के बेटे नीर प्रजापति सहित तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। दो युवकों से मारपीट की घटना का वीडियो बीती रात सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।                                                                                                                             
                              वायरल वीडियो में नीर प्रजापति गाली-गलौज करते हुए दिख रहे हैं और यह कहते सुने जा सकते हैं कि उनके नाम से आधा भोपाल डरता है। मारपीट करने वालों में उनके भतीजे अमित उर्फ अम्मू प्रजापति और विनोद प्रजापति का नाम भी सामने आया है। वीडियो में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति खुद बीचबचाव करते नजर आ रहे हैं। यह घटना 10 सितंबर की बताई जा रही है। आज शनिवार को पीडि़त अनिकेत बैरागी और नीरज बैरागी ने कोतवाली थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई। अनिकेत बैरागी के अनुसारए उनके साले नीरज बैरागी की 3 सितंबर को अमित प्रजापति से बहस हुई थी। इसी मामले को सुलझाने के लिए वे प्रजापति के घर पहुंचे थे, जहां उनके साथ गाली.गलौजए धमकी और मारपीट की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak