khabar abhi tak

ताला खोलने की नई तरकीब, पुलिस ने कराया चोर से डेमोस्ट्रे्शन, वीडियो वायरल



जबलपुर।
शहर और देहातों के सूने मकान में चोरियां करने वाले चोरों की शातिराना तरकीब को पुलिस ने बेनकाब कर दिया है। पुलिस के हत्थे एक चोर से ताला खोलने का डेमोस्ट्रे्शन कराया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में यह सामने आ रहा है कि बिना किसी आवाज के पल भर में ताला खुल जाता है। ताला खोलने में नकाबधारी एक कथित चोर हाथ जोड़कर पुलिस से माफी मांग रहा है। पुलिस ने उस पर जब ताला खोलने दबाव बनाया तो उसने इंजेक्शन वाली सुई में पेट्र्ोल भरा और उसे चाबी लगने वाली जगह पर डाल दिया। हाथ जोड़ता चोर उसे छोड़ देने पर गिड़गिड़ता रहा। आगे पूछे जाने पर उसने लाइटर से ताले में आग लगा दी और कुछ ही सेकेंड में ताले में एक झटका दिया। ताला बिना चाबी के झट खुल गया है। वीडियो में दिखाई देने वाला नकाबधारी युवक पुलिस से बार-बार कह रहा था कि ताले के अंदर प्लास्टिक का लॉक रहता है, जो आग लगने से गल जाता है और ताला खुल जाता है। ' खबर अभी तक ' ऐसे वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकार कहते हैं कि इस वीडियो के वायरल किए जाने का पुलिसिया मकसद यह है कि लोग जागरूक हो सकें और विषम स्थिति से निपटने के लिए कोई नई तकरीब निकाल सके। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak