पीएम श्री कालेज में छात्राओं की मौजूदगी में डिजिटल बोर्ड में चला भोजपुरी आइटम डांस, अतिरिक्त संचालक ने प्राचार्य को लगाई फटकार
byKhabarAbhiTak-
0
रीवा। मऊगंज के पीएम श्री कॉलेज में क्लासरूम के भीतर भोजपुरी अश्लील आइटम डांस का वीडियो छात्राओं की मौजूदगी में डिजिटल बोर्ड में चलाया गया। जिसकी वजह से कई छात्राओं को असहज महसूस करना पड़ा।
बताया जाता है कि डिजिटल बोर्ड कॉलेज के भीतर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने, पठन पाठन को आसान और बेहतर बनाने के लिए लगाए गए हैं। लेकिन मामला उस वक्त सुर्खियों में आ गया। जब इसका उपयोग क्लास टाइम ने क्लास के भीतर पढ़ाई की जगह भोजपुरी के अश्लील गाने के वीडियो के लिए किया गया। इस दौरान एक पंक्ति में छात्र जबकि दूसरी में छात्राएं बैठी हुई थीं। पूरे मामले में आज रीवा संभाग के अतिरिक्त संचालक ने प्राचार्य से पत्राचार किया। इसके साथ ही फोन पर कड़ी फटकार लगाई। हालांकि कॉलेज के प्राचार्य ने इस घटना को कॉलेज के कुछ शरारती छात्रों और शिक्षकों की लापरवाही बताई। रीवा में अतिरिक्त संचालक आरपी सिंह ने बताया कि यह वीडियो जो वायरल ही रहा है वह मऊगंज के शासकीय पीएम श्री कॉलेज का है। इस वीडियो को मैंने संज्ञान में लिया है और भविष्य में इस तरह की गलती न दोहराने की चेतवानी भी दी है। इसके साथ ही यह भी जवाब मांगा है कि कॉलेज में 50 से अधिक शिक्षकों की मौजूदगी में ये कैसे हो गया।