khabar abhi tak

बेटा न होने पर पति ने की दूसरी शादी, तीन बेटियों की मां ने की पुलिस अधिकारियों से शिकायत..!

छतरपुर। नौगांव क्षेत्र में एक महिला ने एसपी से शिकायत करते हुए अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि तीन बेटियां होने के कारण उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। यहां तक कि पति द्वारा दहेज के लिए आए दिन मारपीट की जाती रही। 

                              पीडि़ता ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी 25 जून 2019 को उत्तरप्रदेश के महोबा जिले के कुलपहाड़ थाना क्षेत्र में हुई थी। शादी के बाद उसे तीन बेटियां हुईं। महिला ने आरोप लगाया है कि बेटी होने के बाद से पति व ससुराल वालों द्वारा प्रताडि़त किया जाने लगा। यहां तक कि पति व ससुराल वाले दहेज की मांग करते थे और मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट करते थे।

बेटा नहीं होने पर पति ने की दूसरी शादी-

महिला ने बताया कि लगभग एक सप्ताह पहले उसके पति ने दूसरी शादी कर ली क्योंकि उसे बेटा नहीं हो रहा था। इस संबंध में महिला ने 24 अगस्त को नौगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद महिला ने एसपी आफिस पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। महिला का कहना है कि अभी वह अपने मायके में रह रही है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak