बताया गया है कि बहोता बाईपास के समीप नेपाल सिंह उम्र 30 वर्ष का न्यू महाराणा प्रताप भोजनालय है। बीती रात 8 बजे के लगभग नेपालसिंह सड़क पर बैठी गायों को हटा रहे थे, ताकि वे किसी दुर्घटना का शिकार न हो। इस दौरान जबलपुर की ओर से आए ट्रेलर के चालक ने नेपाल सिंह को टक्क र मार दी। टक्कर लगते ही नेपाल सिंह सामने की ओर गिरे, जिन्हे ट्रेलर का चालक कुचलते हुए निकल गया। हादसे में नेपालसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना होते देख भोजनालय के कर्मचारियों सहित राह चलते लोगों में चीख पुकार मच गई। इस बीच कुछ लोगों ने चालक को पकडऩे पीछा किया तो वह कूदकर भाग निकला। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। जिन्होने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर चालक की तलाश शुरु कर दी है। लोगों का कहना था कि नेपालसिंह रोज ही सड़क पर बैठी गायों को हटाते रहे, ताकि कोई हादसा न हो। लेकिन आज वे खुद ही हादसे का शिकार हो गए।
Tags
katni