अमरोहा। उत्तरप्रदेश के अमरोहा में एक पति की दो-दो दुल्हन ने समाज को हिलाकर रख दिया है। वो भी इस बात पर जब छोटी बहन से पति का इश्क देखा तो उसने सहर्ष उसे स्वीकार कर लिया। अब हालात ये हो गए हैं कि दोनों बहनें अपने एक पति के साथ रह रही है। मामले के पारिवारिक होने की वजह पुलिस की दखलनदाजी नहीं है।
यह घटना है अमरोहा नगर की। यहां दो साल पहले काशीपुर के रहने वाले एक युवक की शादी हुई थी। शादी के बाद सालीका आना-जाना था, जिससे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई थी। इससे साली एक हफ्ते पहले घर छोड़कर जीजा के पास रहने आ गई थी। परिजनों ने उसे समझा कर वापस ले गए थे, लेकिन कुछ दिन बाद वह फिर से वापस आ गई।
मजेदार बात तो यह सामने आई है कि स्थिति भांपते ही बड़ी बहन ने अपने साथ छोटी बहन को रखने को राजी हो गई। इस पर पति ने भी सहमति व्यक्त कर दी। अब एक पति के साथ दोनों बहनें एक छत के नीचे रहने लगी हैं। बताया गया है कि परिजन जीजा-साली को समझा रहे हैं लेकिन दोनों अपने फैसले पर अडिग हैं।