खबर है कि आरक्षक वनबारी शिवहरे 26वीं बटालियन गुना में पदस्थ है। हाल ही में वह अपनी कंपनी के साथ सागर ड्यूटी पर आया था। मंगलवार को उसकी ड्यूटी जेल के पास थी। ड्यूटी पूरी होने के बाद वह रूम पर आया और फिर बाजार जाने की बात कहकर निकल गया। इसके बाद से वह लापता है। देर रात तक आरक्षक वनबारी शिवहरे नहीं लौटा तो साथियों ने अपने स्तर पर तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। आज पुलिस कर्मियों ने कंपनी कमांडर को खबर दी। इसके बाद गोपालगंज थाना में आरक्षक के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लापता आरक्षक की तलाश की जा रही है, पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही हैए ताकि आरक्षक की गतिविधियों का पता लगाया जा सके।