khabar abhi tak

जबलपुर : गरबा में केवल हिंदू श्रद्धालुओं को प्रवेश, अश्लील गीतों पर रोक लगे, बजरंग दल-विहिप की मांग

 
जबलपुर.
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने  नवरात्र पर्व और गरबा उत्सवों से पहले प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सनातन संस्कृति की गरिमा और धार्मिक मर्यादा बनाए रखने की मांग की है। विभाग मंत्री पंकज श्रीवास्त्री और विभाग संयोजक सुमित सिंह ठाकुर ने जिला प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में स्पष्ट किया कि गरबा आयोजन समितियों को निर्धारित समय सीमा का पालन करना होगा और आयोजनों में केवल हिंदू श्रद्धालुओं का प्रवेश सुनिश्चित किया जाए।

संगठन ने मांग की कि गरबा व देवी पांडालों में विधर्मी एवं संदिग्ध तत्वों का प्रवेश प्रतिबंधित रहे, ताकि किसी भी प्रकार की सांप्रदायिक अशांति या अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। विद्यालयों में आयोजित गरबों के संदर्भ में संगठन ने कहा कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंधन की होगी। आयोजनों में अश्लील व फिल्मी गीतों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए और केवल पारंपरिक एवं भक्ति संगीत ही बजाया जाए।

बजरंग दल संयोजक समित ठाकुर ने कहा कि जबलपुर जैसी पावन नगरी में पिछले कुछ वर्षों से गरबा उत्सवों में अश्लीलता और संदिग्ध व्यक्तियों की घुसपैठ जैसी गतिविधियां सामने आई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे आयोजन लव जिहाद की घटनाओं को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस बार भी नियमों का पालन नहीं किया गया तो विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल सड़कों पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak