दमोह। दमोह के लखनपुरा गांव में आज शनिवार को एक महिला ने कीटनाशक खा लिया। महिला को पहले पथरिया स्वास्थ्य केंद्र और फिर हटा अस्पताल ले जाया गया। जहां पर महिला की हालत को देखते हुए भरती कर लिया है।
पीडि़ता ने बताया कि उसका बब्बू बंजारा नाम के व्यक्ति से कई सालों से प्रेम संबंध था। वह उसके साथ पत्नी की तरह रहती थी। प्रेमी के कहने पर उसने अपने पति को छोड़ दिया था। बब्बू ने उससे वादा किया था कि वह उसे हमेशा खुश रखेगा और उसकी हर जरूरत पूरी करेगा। इस बीच बब्बू ने महिला को साथ रखने से मना कर दिया है। महिला कुछ दिनों से अपने घर पर है। जब उसने बब्बू से बात करने की कोशिश की तो उसने महिला का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। महिला ने बताया कि बब्बू की वजह से उसका परिवार भी उससे बात नहीं करता। इसी कारण गुस्से में आकर महिला ने कीटनाशक खा लिया।
Tags
madhya-pradesh