परीक्षा शुल्क-
-सामान्य वर्ग/अनारक्षित अभ्यर्थियों के लिएरू 500 रुपए
-अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस, 250 रुपए
मध्यप्रदेश के मूल निवासी दिव्यांगजन, 200 रुपए
विभागीय परीक्षा के लिए (एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस),100 रुपए।
30 अक्टूबर से शुरू होगी परीक्षाएं-
30 अक्टूबर 2025 से प्रदेश के संभावित 11 शहर भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रीवा, रतलाम, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन में किया जाएगा।
दो पाली में होगी परीक्षा-
परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 7.30 से शुरू होगा। इस दौरान 8.30 बजे तक रिपोर्टिंग टाइम है। इसके बाद 9.20 से 9.30 बजे तक निर्देश पढऩे के लिए समय दिया जाएगा। फिर 9.30 से 11.30 बजे तक परीक्षा होगी। वहीं दूसरी पाली दोपहर 12.30 से शुरू होगी। इस दौरान 1.30 बजे तक रिपोर्टिंग टाइम है। इसके बाद 2.20 से 2.30 बजे तक निर्देश पढऩे का समय मिलेगा। फिर 2.30 से 4.30 बजे तक परीक्षा होगी।
सिलेक्शन प्रोसेस-
सिलेक्शन प्रोसेस में लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन होगा। परीक्षा का स्तर हाई स्कूल योग्यता पर आधारित होगा। चयनित उम्मीदवारों को पुलिस विभाग में आरक्षक (कॉन्स्टेबल) के पद पर नियुक्ति मिलेगी।