khabar abhi tak

दिल्ली में जुर्रत : अपराधी को पकडऩे गई पुलिस टीम पर हमला, कई पुलिसवाले एम्स में भर्ती

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में पुलिस टीम पर जानलेवा हमले की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यह हमला तब हुआ जब दिल्ली पुलिस की एक टीम गैर जमानती वारंट के आरोपी आजम को गिरफ्तार करने चंदन होला गांव पहुंची थी। आरोपी और उसके रिश्तेदारों ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, कोर्ट से जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर फतेहपुर बेरी थाना क्षेत्र की टीम आरोपी आजम को पकडऩे पहुंची थी। जैसे ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की, आजम और उसके रिश्तेदारों ने मिलकर पुलिस पर डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। हमलावरों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ाकर पीटा, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी पुलिस पर हमला करते और भागने की कोशिश करते दिख रहे हैं। वीडियो में कुछ महिलाएं भी पुलिस को रोकती नजर आ रही हैं।

पुलिस की कार्रवाई शुरू

घायल पुसकर्मियों के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी आजम और अन्य हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर रही है और सख्त कार्रवाई की तैयारी में है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak