अपने भाई के साथ थाना पहुंची छात्रा ने पुलिस को शिकायत देते हुए कहा कि अप्रैल 2025 में प्रैक्टिकल एग्जाम के दौरान आरोपी से उसकी पहचान हुई थी। इसके बाद आरोपी ने मोबाइल नंबर लेकर इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू की। मुकीम ने कहा कि वह उसे पसंद करता है और शादी करना चाहता है। दोनों घर से भाग जाते हैं। छात्रा ने घर से भागने से इनकार किया। मुकीम कॉल पर शादी के लिए दबाव बनाने लगा। शादी करने से मना किया तो मुकीम ने कहा कि शादी तो करनी पड़ेगी। ऐसा नहीं करने पर परिवार को भेड़-बकरी की तरह खत्म कर देगा और मुझ पर तेजाब फेंककर मार डालेगा। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी मुकीम खान के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी व धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने सहित अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। एडिशनल डीसीपी जोन 2 अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मुकीम को गिरफ्तार कर लिया है।
रास्ता रोककर शादी के लिए दबाव बनाया-
छात्रा ने बताया कि उसने मुकीम का कॉल उठाना बंद कर दिया। शाम 5 बजे गरबा प्रैक्टिस करने छात्रा गरबा मंडल जा रही थी। तभी आरोपी ने रास्ते में रोका और फिर से शादी को लेकर दबाव बनाया। छात्रा ने कहा कि तुम वर्ग विशेष से हो, शादी नहीं होगी। तब उसने छात्रा पर धर्म बदलने के लिए दबाव बनाया और कहा कि अगर शादी नहीं करेगी, तो तेजाब फेंक देगा। पीडि़ता दहशत में आ गई और घर पहुंचकर भाई को घटना की जानकारी दी। इसके बाद भाई पीडि़ता को थाने लेकर पहुंचा और प्रकरण दर्ज कराया।