स्व-सहायता समूहों के द्वारा बनाई खाद्य सामग्रियों का जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों ने चखा स्वाद
जबलपुर। देश-प्रदेश में वोकल फॉर लोकल और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की मुहीम चलाई जा रही है। इस दिशा में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉं. मोहन यादव के द्वारा भी स्वदेशी उत्पादों को अपनाने पर विशेष फोकस किया जा रहा है तथा इसके लिए शासन स्तर पर जनकल्याणकारी योजनाएॅं भी संचालित की जा रही है, जिसके कारण महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को बढ़ावा मिल रहा है। मध्यप्रदेश शासन के द्वारा संचालित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भी वोकल फॉर लोकल विषयों पर विशेष फोकर किया गया है और इसके अंतर्गत पूरे प्रदेश के साथ-साथ जबलपुर में भी मेला आयोजित करने तथा स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के निर्देश दिये गए। शासन के निर्देशों के परिपालन में नगर निगम जबलपुर द्वारा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में वोकल फॉर लोकल थीम पर आधारित मेले का आयोजन किया गया। जिसमें महिला स्व-सहायता समूहों के द्वारा निर्मित स्वदेशी उत्पादों से मेला सजा रहा। 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित वोकल फॉर लोकल मेले का शुभारंभ महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, सांसद आशीष दुबे,सुमित्रा बाल्मीक, केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी, महानगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, वरिष्ठ पदाधिकारी अखिलेश जैन, रजनीश यादव, पंकज दुबे, योगेन्द्र राजपूत, जय सचदेवा, प्रमोद चौहटेल, अश्विनी परांजपे, पार्षद अतुल जैन दानी, वर्षा सेन, श्प्रतिभा भापकर, श्सोनिया रंजीत सिंह, श्मधुवाला सिंह, लक्ष्मी जय चक्रवर्ती, पंकज मिश्रा, जागेश समुद्रे, एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार, अपर आयुक्त व्हीएन बाजपेयी, प्रशांत गोटिया, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, उपायुक्त संभव अयाची, श्अंकिता जैन, स्वास्थ्य अधिकारी सुश्री अंकिता बर्मन, उद्यान अधिकारी आलोक शुक्ला, स्वच्छता सेल के सहायक नोडल अधिकारी अभिनव मिश्रा, कार्यालय अधीक्षक दिलीप दुबे, सहायक यंत्री सुनील दुबे, सिद्धार्थ दुबे ने किया।
मेले में 15 से अधिक स्टॉल लगे हैं, जहॉं पर महिला स्व-सहायता समूहों के द्वारा तैयार की गई सामग्रियों को क्रय करने के लिए स्टॉलों पर भारी भीड़ लगी रही। सभी जनप्रतिनिधियों ने महिला स्व-सहायता समूहों के सभी प्रतिनिधियों का उत्साहवर्धन किया।

