बताया गया है कि महाराजा नगर में अंध्राटोघर मेला क्षेत्र में रहने वाली महिला अनीता चौधरी का भाई संतोष सुबह बहन से मिलने पहुंचा था। पड़ोसियों से पता चला कि घर पर 3 दिन से ताला लगा है। अनीता को किसी ने भी आते-जाते नहीं देखा। इसके बाद संतोष थाने पहुंचा और अनीता की गुमशुदगी दर्ज कराई। देर शाम करीब साढ़े सात बजे संतोष एक बार फिर रिश्तेदारों के साथ अनीता के घर पहुंचा। घर के अंदर झांकने पर तेज बदबू आई। उसने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ दिया। ताला तोडऩे पर कमरे में खून के धब्बे दिखे। उसने तुरंत पुलिस को फोन लगाया। पुलिस डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची। यहां कमरे में रखा एक बक्सा खोला तो कपड़े में लिपटी अनीता की लाश मिली। पुलिस ने रात में घर सील कर दिया। संतोष ने बताया कि अनीता सिंदूर की दुकान चलाती थी। उसके पति की करीब 15 साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। दो बेटे हैं। बड़ा मुंबई में नौकरी करता हैए छोटा बेटा अपनी बुआ के साथ राजस्थान में रहता है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर संघर्ष के निशान मिले हैं। जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला की किसी से हाथापाई हुई है। इस दौरान उसकी हत्या कर दी गई और लाश को बक्से में बंद दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है। पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि अनीता से मिलने के लिए कौन आया था।