khabar abhi tak

टीचर का टॉर्चर : मासूम बच्ची को अगरबत्ती से दागा, टीचर बर्खास्त


रायपुर।
राजधानी के कृष्णा किड्स अकादमी इंटरनेशनल स्कूल में महिला टीचर ने केजी टू की मासूम बच्ची के चेहरे को अगरबत्ती से दागा। घटना की शिकायत और मामले की जांच के दौरान स्कूल ने टीचर को बर्खास्त कर दिया है।

सुंदर नगर स्थित स्कूल की टीचर ने छह साल की बच्ची के  शरीर पर जलती अगरबत्ती से दागे। घर लौटने पर बच्ची ने जब इसकी शिकायत घरवालों से की तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद नाराज परिजन सीधे स्कूल पहुंचे और कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। हंगामे को देखते हुए आरोपी महिला टीचर दीपा को स्कूल से निकाल दिया गया है। इसी बीच महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम पीड़ित बच्ची और माता पिता का बयान दर्ज करने पहुंची है। इसके बाद विभाग ने कहा कि टीचर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाये।

एक और शिकायत

वहीं एक अन्य पेरेंट्स ने शिकायत में बताया कि उनकी बच्ची को भी उसी टीचर ने किसी गलती पर थप्पड़ मारा था। जिसके बाद चार पांच दिनों तक बच्ची के दांत में दर्द था। टीचर के मारपीट से बच्ची बहुत डरी हुई थी। वह स्कूल जाने से घबरा रही थी। परिजनों ने बताया कि वह बच्चों को स्कूल पढ़ने के लिए भेजते है। यदि छोटे बच्चे गलती करते भी है तो उन्हे डांट देना चाहिए। लेकिन इस तरह से मारपीट करने पर बच्चे स्कूल जाने से घबराते हैं। उन्होंने आरोपी टीचर पर सख्त एक्शन और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उधर इस मामले के शिकायत मिलने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी स्कूल पहुंचे। उनका कहना है कि बच्ची और पेरेंट्स का चाइल्ड वेलफेयर कमेटी में बयान दर्ज किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak