khabar abhi tak

वोट चोरी पर बोले राहुल गांधी- अब हाइड्रोजन बम आने वाला है, मोदी जी देश को चेहरा नहीं दिखा पाएंगे

पटना. बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा का आज आखिरी दिन है. समापन रैली में अब राहुल गांधी ने बड़ा ऐलान कर दिया है. राहुल गांधी लगातार वोट चोरी को लेकर बीजेपी को घेरने का काम कर रहे हैं. इसी बीच उन्होंने अब कहा कि महादेवपुरा में हमने एटम बम गिराया था अब हाइड्रोजन बम आने वाला है. मोदी जी देश को चेहरा नहीं दिखा पाएंगे.

बिहार के एसआईआर (वोटर लिस्ट रीविजन) और वोट चोरी के खिलाफ 17 अगस्त को यह यात्रा शुरू की गई थी. यह यात्रा सासाराम से शुरू हुई . बिहार के लगभग 25 जिलों से होते हुए यात्रा ने 1300 किलोमीटर का सफर तय किया और अब पटना में यह समाप्त हो रही है. इस यात्रा में विपक्ष के कई नेता जुड़े हैं.

राहुल ने वोट चोरी को लेकर साधा निशाना

राहुल गांधी ने यात्रा के समापन में कहा, यह यात्रा बिहार में शुरू हुई इसको हम ने नाम वोटर अधिकार यात्रा दिया. यहां पर शिवसेना के नेता बैठे हैं. महाराष्ट्र में एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना से चुनाव चोरी किया गया था. लगभग 1 करोड़ नए वोटर लोकसभा चुनाव के बाद वोटर लिस्ट में जोड़े जाते हैं. नए वोटर आकर वोट करते हैं. हमारे गठबंधन का जो वोट था जितना हमें लोकसभा में मिला उतना ही विधानसभा में मिला. सारे के सारे नए वोट बीजेपी के खाते में गए. लोकसभा हम जीते लेकिन विधानसभा में हमारी तीनों की तीनों मजबूत पार्टियां साफ हो गई.

अब हाइड्रोजन बम आने वाला है

राहुल गांधी ने कहा, अब यह जरूरी बात बीजेपी सुने. बीजेपी को लेकर कहा उन्होंने कहा, आपने एटम बम का नाम सुना है, उससे बड़ा हाइड्रोजन बम होता है. महादेवपुरा में हमने एटम बम गिराया था. बीजेपी के लोगों तैयार हो जाओ हाइड्रोजन बम आ रहा है. वोट चोरी की सच्चाई है वो पूरे देश को पता लगने जा रही है. हाइड्रोजन बम के बाद मोदी जी अपना चेहरा इस देश को नहीं दिखा पाएंगे.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak