khabar abhi tak

रेलकर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने किया बड़ा ऐलान, अब पूरे भारत में कर सकेंगे हवाई यात्रा

नई दिल्ली। रेलकर्मियों के लिए सरकार ने बड़ी खुशखबरीदी है, अब वे हर चार साल में एक बार अपने परिवार के साथ हवाई जहाज से भारत भ्रमण कर सकेंगे और इसका खर्च सरकार उठाएगी। लीव ट्रैवल कंसेशन (एलटीसी) स्कीम में बदलाव किया गया है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने गत 3 सितम्बर को बदलाव का आदेश सभी रेल जोनों को भेजा है.

नए नियमों के तहत रेलकर्मी और उनके परिवार अलग-अलग समय और जगहों पर यात्रा कर सकते हैं। वे ट्रेन, बस, हवाई जहाज (पद के अनुसार) और खास ट्रेनों जैसे वंदे भारत, शताब्दी, राजधानी आदि में भी एलटीसी का लाभ ले सकेंगे। हालांकि, कुछ शर्तें हैं। टिकट केवल अधिकृत एजेंसियों से बुक करने होंगे और यात्रा के तीन महीने के भीतर खर्च का दावा करना जरूरी होगा। इसके अलावा, कर्मचारी अधिकतम 10 दिन की अर्जित छुट्टी को नकद करा सकते हैं। इस स्कीम का मकसद रेलकर्मियों को छुट्टियों में अपने गृहनगर या पर्यटन स्थलों की यात्रा के लिए तेज और सुविधाजनक विकल्प देना है।

नए नियमों को लागू करने के लिए तीन सितंबर 2025 को आधिकारिक मेमोरेंडम भी जारी किया गया है। पहले यह सुविधा सिर्फ राजधानी, शताब्दी, वंदे भारत और तेजस जैसी ट्रेनों तक सीमित थी। रेलवे यूनियनों ने लंबे समय से विमान यात्रा को एलटीसी में शामिल करने की मांग की थी, जो अब पूरी हो गई है। इस फैसले से हजारों रेलकर्मी अपने परिवार के साथ आरामदायक हवाई यात्रा का आनंद ले सकेंगे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak