khabar abhi tak

मातृशक्ति ने दिखाया जलवा : ' भाजपा ' महिला शक्ति ने ' कांग्रेस ' को ललकारा, देखें वीडियो



मालवीय चौक पर आग के हवाले किया आक्रोश

जबलपुर। कांग्रेस के महिलाओं के प्रति विरोधाभाषी बयान और आपत्तिजनक टिप्पणी पर रविवार को भाजपा की माृतशक्ति का आक्रोश फूट गया। महिला संगठन सहित भाजपा के केन्द्रीय मंत्री और सांसद ने अपने बयान में कांग्रेस पार्टी की भर्तसना की। 


मालवीय चौक पर कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला जलाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए भाजपा महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का अर्थी जुलूस निकालकर मालवीय चौक में पुतले को आग के हवाले कर दिया।

भाजपा का यह विरोध प्रदर्शन उस बयान को लेकर हुआ, जो राहुल गांधी ने बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मंच से दिया था। महिला मोर्चा की नेताओं ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी सार्वजनिक रूप से देश की महिलाओं और प्रधानमंत्री की मां से माफी मांगें।


अर्थी जुलूस और जनसभा में जबलपुर के सांसद आशीष दुबे और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह भी शामिल हुए। इस दौरान दोनों नेताओं ने राहुल गांधी के बयान को शर्मनाक करार देते हुए कांग्रेस पार्टी पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया।

इसी बीच कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के हालिया बयान पर भी कड़ी आपत्ति जताई। पटवारी ने कहा था कि प्रदेश की महिलाएं ज्यादा शराब पीती हैं। भाजपा नेताओं ने इसे महिलाओं का घोर अपमान बताया और कहा कि कांग्रेस लगातार समाज में महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak