कांग्रेस अध्यक्ष पर हुए हमले से कांग्रेस में ' उबाल ', मंगलवार को दिखाएंगे ' ताकत '


जबलपुर।
प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर हुए हमले को लेकर कांग्रेस में उबाल है। जिला शहर कांग्रेस कमेटी मंगलवार को शक्ति प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने बताया कि हमले के विरोध में दोपहर 1 बजे शहर जिला कांग्रेस कमेटी, एवं जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश में लगातार फैलते नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग करना तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराना है। इस दौरान पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश के नाम संबोधित ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को सौंपा जाएगा।

कांग्रेसजनों का कहना है कि प्रदेश में नशे का अवैध कारोबार युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रहा है। कानून.व्यवस्था को भी प्रभावित कर रहा है। इस पर तत्काल कठोर कार्रवाई आवश्यक है। साथ ही, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जैसे संवैधानिक और लोकतांत्रिक पद पर आसीन नेता की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post