बलिदान दिवस की तैयारियों का महापौर ने लिया जायजा, देखें वीडियो

   
 

 


जबलपुर।
शंकर शाह-रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने शनिवार को महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू मालगोदाम पहुंचे। महापौर ने गोड़वाना संगठन के तमाम पदाधिकारियों समेत अन्य लोगों से बातचीत की। कार्यक्रम संबंधी बातचीत की गई हैं। 

संगठन के मुताबिक आगामी 18 सितंबर को बलिदान दिवस मनाया जाना है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्य मंत्री डॉ मोहन यादव सहित अन्य नेता पहुंच रहे हैं। इसकी तैयारी में निगम का अमला भी लगा हुआ है। संगठन के अजय झारिया ने बताया कि बलिदान दिवस पर जबलपुर सहित अन्य जिलों से भी लोग पहुंच रहे हैं। इनके रूकने-खाने का भी प्रबंध किया गया है। संगठन को उम्मीद है कि बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री समाज के लिए बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post