khabar abhi tak

घर से भागी दो किशोरियां जबलपुर-नागपुर में मिली, एक बोली सारिक खान ने रेप किया

 

जबलपुर/सिवनी। सिवनी के अलग अलग क्षेत्र से अपहृत दो किशोरियों को पुलिस ने नागपुर व जबलपुर से बरामद कर लिया है। मामले में एक किशोरी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसे सारिक खान नामक युवक बहलाफुसलाकर ले गया था, जिसने धमकी देकर रेप किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

                                     पुलिस अधिकारियों के अनुसार सिवनी क्षेत्र से 16 सितम्बर को 17 वर्षीय किशोरी घर से निकली, इसके बाद लौटकर नही आई। परिजनों ने अपने स्तर पर किशोरी की तलाश की लेकिन कहीं पता नही चला। जिसपर थाना में शिकायत की। पुलिस ने मामले को गंभीर से लेते हुए तलाश शुरु कर दी, इस दौरान किशोरी के नागपुर में होने की जानकारी मिली। पुलिस की टभ्म ने नागपुर पहुंचकर किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी ने पुलिस को पूछताछ में बताया  कि  सारिक खान उसे बहला-फुसलाकर गोपिका मॉल ले गया था। लड़की ने बताया कि आरोपी पहले भी घर में घुसकर दुष्कर्म कर चुका है। इसी तरह दूसरा मामला 11 सितंबर का है, जिसमें 15 वर्षीय लड़की लापता हो गई थी। पुलिस ने उसे जबलपुर से बरामद किया। लड़की ने बताया कि आरोपी संतकुमार उर्फ संदीप धुर्वे उसे नागपुर, मैहर और जबलपुर ले गया और दुष्कर्म किया। इस कार्रवाई में टीआई किशोर वामनकर, देवेंद्र उइके, प्रधान आरक्षक चंद्रप्रकाश अडमें, मनोज पाल, मनोज मरावी, आर सुधीर, दिनेश हरदा, सौरभ, आरक्षक कीर्ति और दीपाली सहित अन्य पुलिसकर्मी की सराहनीय भूमिका रही। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak