khabar abhi tak

सागर कॉलोनी में देर रात पत्थरबाजी, भाग गए स्कूटर सवार


जबलपुर।
सागर कॉलोनी में सोमवार देर रात तीन स्कूटर सवार युवकों ने कहर बरपाया। रात को घरों में सो रहे लोगों के घरों पर पथराव किया। इन जगहों पर रहने वाले कुछ लोग बाहर आए तो उन पर पथराव करते हुए भाग गए। पुलिस ने इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है।

संजीवनीनगर पुलिस ने बताया कि सागर कॉलोनी में रहने वाले जितेन्द्र नेमा ने लिखित शिकायत की कि उसके एवं अन्य लोगों के घर में रात लगभग 1-45 बजे तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जो दुपहिया मे सवार थे, रूक कर मोहल्ले के विभिन्न घरों में पथर फैके। इससे घरो की खिड़कियां टूट गयी। दरवाजों में नुकसान हुआ। स्कूटर की हेड लाइट टूट गयी। लोगों के घरों से बाहर आने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगे और उन पर पत्थर फेंकने लगे। पत्थरबाजी में रितेश विश्वकर्मा के हाथ में चोट आयी। तीनों स्कूटर सवार जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग गए। कॉलोनीवासियों ने पुलिस को बताया कि ऐसा लग रहा था कि आरोपियों का उद्देश्य चोट पहुंचाना, जान-माल की क्षति तथा दहशत फैलाना था। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak