मायके में रहने का विरोध पर पति से होता था विवाद
जबलपुर। कुंडम के चिरईपानी गांव में एक पत्नी के मायके में रहने से गुस्साए पति ने उसे ठिकाने लगाने के इरादे से घर में घुसकर उसकी गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार किया। रविवार की रात इस वारदात में कुल्हाड़ी का वार पड़ते ही पत्नी बिस्तर पर ढेर हो गई। उधर, मौके पर आरोपी भाग गया। महिला का भाई उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले गया था।
कुंडम पुलिस ने बताया कि चिरईपानी गांव में रहने वाली गीता बाई मरकाम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने पिता सुकल आर्मो के घर में 1 वर्ष से रह रही है। उसकी शादी गांव के बतेश सिंह मरकाम के साथ हुयी थी, जिससे उसकी 2 बेटियां है।ं बेटियों की शादी हो चुकी है। दोनो बेटी अपनी अपनी ससुराल में रहती है।ं उसकी मां की मृत्यु हो चुकी है, जिससे वह लगभग 1 वर्ष से अपने पिता सुकल आर्मो के साथ रहती है। मायके में रहने से उसके पति बतेश उसे पिता के घर में रहने से मना करते हैं। वे पिता के घर में आकर उसके साथ गाली गलोज कर मारने की धमकी देकर भाग जाते थे। रविवार शाम लगभग 7-30 बजे उसके पिता खाना खाकर गांव में चले गये थे। वह भी खाना खाकर जैसी ही रात लगभग 8 बजे घर के कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर बिस्तर पर लेटने को हुयी। तभी उसका पति बतेश, जो पहले से उसके घर के कमरे मे घुसा हुआ था, ने जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी से हमलाकर उसकी गर्दन में चोट पहुंचा दी। वह बिस्तर पर गिर गयी। मौके पर उसने चिल्लाया तो पति घर का दरवाजा खोलकर भागने लगा था। तभी उसका भाई मनोज उसकी आवाज सुनकर कमरे के दरवाजे पर आ गया था, और उसे अस्पताल ले गया था।
