जबलपुर। बरेला के पड़वार गांव के तालाब में सोमवार को एक युवक की डूबने से मौत हो गई। यह युवक घर से नहाने के लिए निकला था, जब काफी देर तक वह वापस नही आया तो परिजनो ने घाट पर जाकर देखा था तो उसके कपडे और जूते-चप्पल रखे थे। गांव वालों की मदद से उसे पानी में ढूढ़ा और उसे पानी से बाहर निकालकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
बरेला पुलिस ने बताया कि पड़वार गांव के रहने वाले सोहन नामदेव ने बताया कि वह सिलाई का काम करता है। उसके 2 बेटे है। आज सुबह लगभग 7 बजे उसका बेटा अनुज नामदेव गांव के तालाब में नहाने की कहकर गया था, जो काफी देर तक वापस नहीं आया। उसने छोटे भाई ओमकार को अनुज को देखने के लिये तालाब के पास भेजा था। ओमप्रकाश ने देखा कि अनुज के कपड़े एवं जूता चप्पल रखे हैं। उसके बताने पर परिजनों सहित ग्रामीणों ने पानी में तलाश की। पानी में अनुज के मिलते ही उसे बाहर निकाला और तुरंत पीएचसी बरेला ले गए थे।
इसी तरह पाटन के कटंगी रोड स्थित वार्ड नंबर 15 में रहने वाले राजा उर्फ राजेन्द्र यादव ने रविवार को फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी है। पुलिस ने मर्ग कायम करके शव पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मां प्रभा यादव और म ृतक के भाई हरप्रसाद ने फंदे पर राजा को झूलता देखकर उसकी रस्सी काटी थी।
