khabar abhi tak

गजरथ महोत्सव के संरक्षक बने विधायक नीरज सिंह


जबलपुर। 
बरगी में आयोजित होने वाले गजरथ महोत्सव पंचकल्याणक महोत्सव के लिए बरगी विधायक नीरज सिंह को परम संरक्षक बनाया गया है। महोत्सव 5 से 11 नवंबर तक होने जा रहा है। पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव में जैन आचार्य समय सागर महाराज का सानिध्य बरगी जैन समाज को मिलने जा रहा है। इसी क्रम में गुरूवार को बरगी विधायक नीरज सिंह जैन समाज के बीच पहुंचे। उन्होंने खुद को परम सेवक की भूमिका में हर संभव व्यवस्था करने की बात कही। वहीं, जैन समाज ने एक पत्र द्वारा विधायक नीरज सिंह को समस्त प्रशासनिक मदद की मांग की है, जिस पर विधायक सिंह ने हर संभव व्यवस्था करने की बात कही। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak