जबलपुर। केबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के गोटेगांव स्थित गृहनिवास पर सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे। सीएम श्री पटेल को उनकी दिवंगत माताश्री यशोदा पटेल को शोक संवेदनाएं देने पहुंचे थे। सीएम यादव ने पटेल से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं प्रकट की। गौरतलब है कि सीएम भोपाल से वायुयान से जबलपुर डुमना एयरपोर्ट आने के बाद फिर हेलीकॉफ्टर से गोटेगांव पहुंचे थे। उन्होंने लौटकर जबलपुर आकर वायुयान से भोपाल प्रस्थान किया।