khabar abhi tak

यूपी : एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, बाइक-मैजिक की हुई टक्टर, मुंडन कार्यक्रम से लौटते समय हादसा

 
हरदोई.
उत्तर प्रदेश के हरदोई में सोमवार 29 सितम्बर को भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पांच लोगों की मौत हो गई. सभी लोग मुंडन संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक सामने से आ रहे मैजिक वाहन से टकरा गई, जिससे पांचों की मौत हो गई. मृतकों के दो महिलाएं, दो पुरुष और बच्चा शामिल हैं. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है.

हरदोई जिले में सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया. जानकारी के अनुसार, सुरसा थाना क्षेत्र के भीठा गांव के रहने वाले पांच लोग बाइक से बाबा मंदिर में मुंडन संस्कार से लौट रहे थे. बाइक पर दो महिलाएं, दो पुरुष और एक बच्चा सवार थे. सुरसा तिराहे के पास उनकी बाइक सामने से आ रही मैजिक वाहन से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई.

मुंडन संस्कार से लौटते समय हुआ हादसा

हादसे की सूचना मिलते ही सुरसा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई. मृतकों में संतराम पुत्र सुंदरलाल का नाम सामने आया है, जिसकी जगिनिया टडिय़ावां में इलाज के दौरान मौत हुई. बताया जा रहा है कि सभी लोग भीठा गांव से मोनी के लड़के के मुंडन संस्कार में शामिल होने बाबा मंदिर आए थे.

एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

वहीं से बाइक पर लौटते समय यह हादसा हो गया. एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से गांव में कोहराम मचा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद से ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई है. पुलिस ने मैजिक वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. सात ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak