khabar abhi tak

गणेश पंडाल में निकला कोबरा,प्रतिमा के पीछे छिपा था, मचा हड़कम्प, सर्प विशेषज्ञ ने पकड़कर जंगल में छोड़ा

जबलपुर। चौकीताल तिलवारा के पास स्थित रेवा कॉलोनी में बने गणेश पंडाल में उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब लोगों ने गणेश जी की प्रतिमा के पास सांप को देखा। लोगों की सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे को बुलाया। उन्होंने सांप को रेस्क्यू किया और बरगी के जंगल में छोड़ दिया।                                                                               
                  बताया गया है कि रेवा कालोनी स्थित गणेश पंडाल के आसपास यह सांप तीन दिन से देखा जा रहा था। लोगों को लगा कि शायद सांप खुद व खुद ही चला जाएगा। लेकिन बीती रात सांप प्रतिमा के पास आकर बैठ गया, जिसे देख समिति के सदस्यों में हड़कम्प मच गया। खबर मिलते ही सर्पे विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे पहुंच गए, जिन्होने गणेश प्रतिमा के पीछे से सांप को पकड़ा और ले जाकर बरगी के जंगल में छोड़ दिया। श्री दुबे ने बताया कि चार फीट लम्बा सांप कोबरा प्रजाति का है। जिसके डसने से आदमी का नर्वस सिस्टम जाम हो जाता है। यदि समय पर उपचार न मिले तो जान भी जा सकती है। सांप के पकड़े जाने के बाद समिति के सदस्यों ने राहत की सांस ली। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak