khabar abhi tak

बरगी बांध हुआ लबालब : क्षमता से अधिक भरा पानी, गेटो से जल निकासी बढाया जा रहा, नर्मदा का जलस्तर बढ़ेगा

जबलपुर. नर्मदा नदी पर बना बरगी बांध अपनी पूर्ण क्षमता से अधिक भर चुका है. पानी को नियंत्रित करने के लिए आज 3 सितम्बर बुधवार की दोपहर 12 बजे से पानी की निकासी 9 गेटों के माध्यम से और बढ़ाई जा रही है, जिससे नर्मदा नदी में 5 से 6 फुट पानी बढ़ जायेगा.

बरगी बांध प्रबंधन के मुताबिक प्रात: 08 बजे बांध का जल स्तर 422.85 मीटर आंका गया। वर्तमान में बांध की जल उपयोगी क्षमता  3205.50 एमसीएम (100.80 प्रतिशत) है। वर्तमान में बांध में पानी की आवक 1001 क्यूमेक है।  बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए आज दोपहर 12 बजे जल की निकसी को 200 क्यूमेक से बढाकर1097 क्यूमेक  किया जायेगा। अब 9 जल द्वार 0.78 मीटर औसत ऊचाई पर खुले रहेंगे। जिससे माँ नर्मदा के घाटों पर 5 से 6 फीट पानी की बढोत्तरी होगी। प्रशासन ने आम जनों से माँ नर्मदा के घाटों/तटीय क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने का अनुरोध है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak