khabar abhi tak

यूएई में भारत-पाक क्रिकेट पर लगेगा शहर में सट्टा, पुलिस अलर्ट


जबलपुर।
एशिया कप सीरिज में रविवार को यूएई में भारत-पाकिस्तान का मैच है। इस मैच पर विश्व भर की नजर लगी हुई है। इस मैच में लगने वाले सट्टे की धरपकड़ के लिए पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस का दावा है कि पुलिस दल की चौकस नजर रहेगी। उधर, सटोरियों ने भी नई-नई तिकड़म ढूढ़ निकाली है, जहां वे भी पुलिस को चकमा देने में पीछे नहीं हैं।

शहर में क्रिकेट सट्टा कई बार पकड़ा जा चुका है, लेकिन उसके बाद भी इनके सरगना तक पुलिस टीम नहीं पहुंच पाई है। इससे होता यह है कि अन्य बुकीज बाजार में खड़े हो रहे हैं। इसमें कुछ जगहों पर यह भी सामने आया था पगार पर सट्टा बुक करने दिया गया था। 

क्राइम ब्रांच, मुखबिर तंत्र सतर्क

पुलिस के जानकार कहते हैं कि क्रिकेट के दौरान होने वाले सट्टे पर क्राइम ब्रांच सहित मुखबिर तंत्र सक्रिय हो गया है। कुछ जगहों पर जानकारियां पुलिस तक पहुंच चुकी हैं। पुलिस ने धरपकड़ के लिए अपना जाल बिछा दिया है ताकि मैच के दौरान रंगे हाथों पकड़ा जा सके।

होटल, फ्लैटस और कारों पर नजर

पुलिस के मुखबिरों के मुताबिक होटल, फ्लैटस और लग्जरी कारों पर नजरें हैं। सट्टे के बारे में पता यह चला है कि एक ही जगह बैठकर बुकिंग करने में कई बार लोकेशन ट्रे्प हो जाती है लकिन मूविंग में लोकेशन आसान नहीं होगी।

दुबई में होगा मैच

यूएई में खेल जा रहे एशिया कप 2025 के छठे मुकाबले में 14 सितंबर को भारत का मुकाबला पाकिस्तान से है। ये मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर के बाद ये पहला मौका है जब भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें आमने सामने होंगी।

भारतीय टीम : सूर्य कुमार यादव कप्तान, शुभमन गिल उपकप्तान, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा विकेटकीपर, जसप्रित बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन विकेटकीपर, हर्षित राणा, रिंकू सिंह।

पाकिस्तान की टीम : सलमान अली आगा कप्तान, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस विकेटकीपर, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, साइम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी और सुफियान मोकीम।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak