जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय ने इंजीनियरिंग विभाग में तबादले किये हैं. इन तबादलों में पमरे मुख्यालय में प्रमुख मुख्य इंजीनियर (पीसीई) के सचिव रामेेंद्र पांडे को भोपाल मंडल का सीनियर डीईएन (को) बनाया गया है, जबकि अभी तक भोपाल में सीडीईएन (को) रहे रितुराज शर्मा का तबादला एनएफ रेलवे किया गया है.पमरे मुख्यालय ने गुरूवार 11 सितम्बर की देर शाम जारी आदेश में उक्त तबादलों के अलावा नरेंद्र सिंह लोधी सीनियर डीईएन नार्थ भोपाल को डिप्टी सीई 2 भोपाल, श्याम नागर डीईएन हेडक्वार्टर भोपाल को डीईएन नार्थ भोपाल व नीरज श्रीवास्तव को एक्सईएन ट्रेक मशीन कोटा को डीईएन हेडक्वार्टर भोपाल स्थानांतरित किया गया है.
पमरे प्रशासन ने इंजीनियरिंग विभाग में किये तबादले, पीसीई के सचिव बने भोपाल के सीनियर डीईएन (को)
byKhabarAbhiTak
-
0

