जबलपुर। बायपास के पास एक मोटरसाइकिल में ग्राहकों की तलाश में घूम रहे देशी पिस्टल का सौदागर पुलिस के शिकंज में आ गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 पिस्टल और दो कारतूस बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपी को पहले भी ऐसे प्रकरण में पकड़ा जाना बताया है।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बायपास में निशानदेही पर आरोपी लालमाटी निवासी आशीष मिश्रा को पकड़ा है। आरोपी मोटरसाइकिल में घूम कर ग्राहक का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने घेराबंदी करके उसे पकड़ा तो उसके पास से पांच देसी पिस्टल मिली। यह पिस्टल युवक पेंट में खोंसा हुआ था।
पुलिस ने छानबीन में पाया है कि पहले यह आरोपी बेलबाग थाने में देशी पिस्टल बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस दल आरोपी से देशी पिस्टल लाने की जगह संबंधी पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि उन्होंने आरोपी के बताए ठिकानों पर छानबीन शुरू कर दी है, जिससे पिस्टलों के सौदागर का मुख्य सरगना सामने आ सकेगा।
