जबलपुर। असामाजिक तत्वों की छींटाकशी, छेड़छाड़, गुंडागर्दी की शिकायतें मिलने पर शक्रवार को थाना प्रभारी दल-बल के साथ परशुराम बस्ती पहुंचे। बस्ती में लोगों सं बातचीत की और वस्तुस्थिति को देखते हुए टीआई ने आश्वासन दिया कि इस जगह पर पुलिस गश्त होगी। इसके साथ ही यहां हर संभव गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
मोहनिया की परशुराम आदिवासी बस्ती की महिलाएं असमाजिक तत्वों की छींटाकशी और छेड़छाड़ से खौफ खाई हुई हैं। इसकी भनक लगते ही रांझी प्रभारी उमेश गोल्हानी दल-बल के साथ महिलाओं की समस्याओं को सुनने परशुराम बस्ती पहुंचे। बस्ती की महिलाओ ने खुलकर थाना प्रभारी को बताया की शाम ढलते ही क्षेत्र में असमाजिक तत्वों और शराबियों का जमावड़ा लग जाता है। महिलाएं और बेटियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं। वही, अवैध शराब का कारोबार भी क्षेत्र में हो रहा है। महिलाओ का कहना था कि इस क्षेत्र में पुलिस गश्त नही होने से असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। थाना प्रभारी ने महिलाओ की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वाशन दिया कि इस क्षेत्र में पुलिस गस्त होगी। असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
