यह शावक 21 फरवरी को अपनी मां ज्वाला और तीन अन्य भाई-बहनों के साथ जंगल में छोड़ी गई थी। कुछ हफ्ते पहले वह अपनी मां से अलग हो गई थी। हाल ही में उसने अपने भाई-बहनों का साथ भी छोड़ दिया था। अधिकारियों का मानना है कि स्वतंत्र जीवन जीते हुए यह शावक शिकार या अपने क्षेत्र को लेकर तेंदुए से भिड़ गई होगी। इससे पहले नामीबिया से लाई गई मादा चीता श्नभाश् की भी शिकार के दौरान मौत हो गई थी।
अब 25 चीते बाकीए लगातार निगरानी जारी-
अब कूनो नेशनल पार्क में कुल 25 चीते बचे हैं, जिनमें 9 वयस्क (6 मादा, 3 नर) और 16 भारतीय मूल के शावक शामिल हैं। पार्क के क्षेत्र निदेशक ने बताया कि बाकी सभी चीते पूरी तरह स्वस्थ हैं और प्राकृतिक माहौल में अच्छी तरह रह रहे हैं। चीता परियोजना प्रबंधन लगातार उनकी निगरानी कर रहा है और अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को समझने और आगे की रणनीति बनाने के लिए सघन मॉनिटरिंग जारी रहेगी।