सतना के रेलकर्मी का शव चंबल नदी में मिला, पुलिस कर रही मौत के कारणों की जांच

सतना/कोटा। कोटा में चंबल नदी की छोटी पुलिया के पास कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। पुलिस को नदी किनारे एक बैग भी मिला, जिसमें मिले कागजातों के आधार पर मृतक की पहचान कालू (35) पुत्र छोटूलाल मीणा के रूप में हुई। कालू बूंदी जिले के रायथल गाँव का निवासी था और पमरे के जबलपुर रेल मंडल के सतना रेलवे में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है, जो सूचना मिलने पर कोटा पहुँचे थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कालू सतना ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था। रात 11 बजे तक वह कोटा स्टेशन पर था, जिसके बाद से उसका मोबाइल बंद आ रहा था। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जाँच की जा रही है। हालाँकि, शुरुआती जाँच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है।


Post a Comment

Previous Post Next Post