khabar abhi tak

कांग्रेस नेता ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को खत, बताया खाद संकट, किसान परेशान, लंबी कतार लग रहीं

 

सतना। सतना में खाद संकट गहराता जा रहा है। सोमवार को किसान कांग्रेस के बुंदेलखंड प्रभारी और मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश सचिव आशुतोष द्विवेदी ने मुख्यमंत्री को खून से पत्र लिखा है। द्विवेदी ने सिरिंज से खून निकलवाकर अपने लेटरपैड पर पत्र लिखा और मझगवां तहसीलदार को सौंपा।  

                       उन्होंने पत्र में सवाल उठाया है कि जब सरकार प्रदेश में पर्याप्त खाद होने का दावा करती है तो किसानों तक इसका वितरण नहीं हो रहा है।  जिले में यूरिया और डीएपी के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। किसान सुबह से लाइन में लगते हैं। शाम तक भी उन्हें खाद नहीं मिल पाती। महिलाएं छोटे बच्चों को गोद में लेकर घंटों लाइन में खड़ी रहती हैं। सरकारी गोदामों और समितियों में खाद की आपूर्ति है। फिर भी जरूरतमंद किसानों तक यह नहीं पहुंच रही है। खरीफ सीजन की फसलें खाद के अभाव में प्रभावित हो रही हैं। कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी है कि समाधान नहीं होने पर कांग्रेस सड़क पर उतरेगी। द्विवेदी ने प्रशासन से सवाल किया है कि वितरण स्तर पर गड़बड़ी कहां हो रही है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak