khabar abhi tak

लोकसेवा पदोन्नति नियम को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई टली


जबलपुर।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की मुख्यपीठ जबलपुर में मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा एवं न्यायमूर्ति विनय सराफ की खंडपीठ में मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम.2025 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अगली सुनवाई अब आने वाले मंगलवार को होगी। 

मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर मंगलवार को वीसी के माध्यम से  सुनवाई हुई। सुनवाई में मध्यप्रदेश शासन की ओर से सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता सीएस वैद्यनाथन एवं महाधिवक्ता प्रशान्त सिंह उपस्थित हुये। माननीय मुख्य न्यायाधीश ने इन याचिकाओं पर प्रत्यक्ष सुनवाई करने अगली तारीख मंगलवार 16 सितंबर नियत की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak